नई दिल्ली, जुलाई 9 -- हुंडई ने भारतीय मार्केट में अपनी जून, 2026 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो लंबे टाइम से हमेशा टॉप पर रहने वाली क्रेटा को पछाड़कर इस बार हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) ने नंबर-1 पोजीशन पर अपना कब्जा जमाया है। वेन्यू ने बीते महीने 57 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,776 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 6,858 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से। 55% घट गई क्रेटा की बिक्री इस बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई एक्सटर रही। हुंडई एक्सटर ने इस दौरान 39 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,154 यूनिट्स कार की बिक्री की है। जबकि पिछले साल जून महीने में कंपनी ने एक्...