नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- हुंडई क्रेटा एक बार फिर मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपना दबदबा दिखाने में कामयाब रही। फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान इस SUV की 184,083 यूनिट बिकीं। इस तरह, ये FY26 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में भी तीसरे नंबर पर रही। नंबर-1 पर मारुति डिजायर (207,906 यूनिट) और नंबर-2 पर टाटा नेक्सन (196,244 यूनिट) के साथ रही। क्रेटा अपने सेगमेंट में हर महीने नंबर-1 की पोजीशन पाने में कामयाब भी रहती है। अपने स्टाइलिश डिजाइन, मल्टीपल इंजन ऑप्शन और सेफ्टी के चलते ये ग्राहकों में काफी पॉपुलर है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,72,589 रुपए है।हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हुंडई क्रेटा में 7 वैरिएंट का ऑप्शन मिलता है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में...