नई दिल्ली, अगस्त 29 -- हुंडई भारत में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है, जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस एसयूवी की भारत के साथ विदेशों में भी लगातार टेस्टिंग कर रही है। फिलहाल इसे BC4i कोडनेम से जाना जा रहा है और यह हुंडई Bayon क्रॉसओवर पर बेस्ड है। हाल ही में इस अपकमिंग एसयूवी के नए स्पाइ फोटो सामने आए हैं, जिसमें इसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल नजर आ रहा है। फोटो को motor.es ने शेयर किया है। आइए जानते हैं डीटेल।फेस्टिव सीजन में हो सकती है लॉन्च नई हुंडई BC4i की तस्वीरें Autospy.net ने शेयर की हैं। इनमें एसयूवी को विदेश में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि इसे भारत में इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। डिजाइन के मामले में यह इंटरनेशनल बेयॉन से काफी अलग होगी। BC4i को ज्यादा बॉ...