नई दिल्ली, मार्च 21 -- स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने नई कुशाक (Kushaq) फेसलिफ्ट को लॉन्च करते हुए इसकी कीमतों से पर्दा उठा दिया है। इसे पहली बार जनवरी 2026 में पेश किया गया था। यह कार भारतीय बाजार में पहली बार लॉन्च होने के 5 साल बाद आई है। इस फेसलिफ्ट मॉडल की एक्स-शोरूम कीमतें 10.69 लाख रुपए से शुरू होती है। नई कुशाक 5 वैरिएंट में आती है। जिसमें क्लासिक, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो शामिल हैं। इस SUV को दो टर्बो पेट्रोल ऑप्शन्स में खरीद पाएंगे। जिसमें 1.0 TSI या 1.5 TSI, जिसमें मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसका 1.0 TSI इंजन 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल या 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसकी ARAI फ्यूल एफिशिएंसी यानी माइलेज की बा...