नई दिल्ली, जून 23 -- निसान भारतीय मार्केट में एक बार फिर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी आने वाली नई मिडसाइज एसयूवी 'टेक्टॉन' (Nissan Tekton) का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। इसमें कार के फ्रंट लुक की झलक साफ देखी जा सकती है। यह नई एसयूवी लुक के मामले में कंपनी की मौजूदा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट से कहीं ज्यादा मस्कुलर और दमदार नजर आ रही है। निसान इसे 9 जुलाई, 2026 को ग्लोबल लेवल पर पेश करने जा रही है। इसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं अपकमिंग एसयूवी की पूरी डिटेल्स के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिख रही एसयूवी टीजर इमेज पर नजर डालें तो इसका अगला हिस्सा काफी बोल्ड और सीधा है। कार के बोनट के किनारे पर बड़े अक्षरों में 'Tekton' लिखा हुआ है। इसके ग्रिल के बीच में निसान का गोल लोगो है, जिस पर हॉरिजॉ...