नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- भारतीय बाजार में इस साल मिडसाइज SUV सेगमेंट में दो नए मॉडल की एंट्री हुई थी। इसमें एक रेनो डस्टर और दूसरी निसान टेक्टॉन शामिल है। हालांकि, अभी तक इन दोनों SUVs को भारतीय बाजार में अपनी बड़ी सेल का इंतजार है। दरअसल, अगस्त 2026 में इन दोनों मॉडल की मंथली होलसेल सबसे कम रही। खास बात ये है कि इन दोनों SUVs रेनो-निसान CMF-B मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनी हैं। एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। जिसके चलते इन दोनों में एक जैसे मैकेनिकल पार्ट्स और टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन हैं। टेक्टॉन असल में डस्टर का ही 'बैज-इंजीनियर्ड' वर्जन है। यह डस्टर के प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन और कई पार्ट्स का इस्तेमाल करती है। SIAM द्वारा जारी मॉडल-वाइज अगस्त होलसेल बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, 3rd जनरेशन की रेनो डस्टर की पिछले महीने 406 यूनिट्स बिकी...