सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। शहर के बीचोबीच बहने वाले करीब ढाई किलोमीटर लंबे बहने वाले क्रेगी नाले के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर डॉ अजय कुमार लंबे समय से इसके लिए प्रयास कर रहे थे। पैसा जारी हो गया है। जल्द टेंडर होकर निर्माण शुरु हो जाएगा। खास है कि 62 फुटा रोड से लेकर ढमोला नदी तक करीब ढाई किलोमीटर से भी ज्यादा लंबाई वाला क्रेगी नाला आधे से ज्यादा शहर का मलबा ढोता है। बरसात के दिनों में यह नाला उफान पर आ जाता है, जिससे जलभराव के साथ-साथ कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लंबे समय से इसके निर्माण की मांग हो रही थी। आखिरकार नगर विधायक और महापौर के साझे प्रसास रंग लाए और नाला निर्माण के लिए 14 करोड़ 9 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.