रामगढ़, जुलाई 12 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में सीनियर ओवरमैन पद पर कार्यरत श्रमिक संगठन युकोवयू के परेज शाखा सचिव युगल महतो की मृत्यु 19 जून 2025 को खदान मे कार्य के दौरान एक्सीडेंट से हो गई थी। इस घटना में प्रबंधन की ओर से केवल मजदूरों पर ही कार्रवाई की गई। जबकि सारी जवाबदेही परेज परियोजना के खान प्रबंधक, सेफ्टी अफसर, माइन इंचार्ज अधिकारियों की थी। जब मजदूरों पर कार्रवाई हुई तो खान प्रबंधक और उनके अन्य सहयोगियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। लइयो निवासी सुनिल मिश्रा ने इसका जवाब आरटीआई के माध्यम से डीजीएमएस से मांगा था। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर सुनिल ने इस मामले को लेकर केंद्रीय सूचना आयोग से इसकी लिखित शिकायत की। जिसके आलोक में डीजीएमएस के खिलाफ 21 जुलाई को आयोग के समक्ष नई दिल्ली ...