क्रू लॉबी के पास बनेगा मेंस कांग्रेस कार्यालय
जमशेदपुर, जून 10 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन विकास योजना से रेलवे मेंस कांग्रेस का कार्यालय टूट गया। इससे मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने जल्द कार्यालय की मांग की थी। बताया जाता है कि क्रू लॉबी के पास नया टिकट निरीक्षक रेस्ट रूम, रेलवे मेंस कांग्रेस, रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ और रेलवे एससी एसटी एसोसिएशन का कार्यालय बनाने की तैयारी है। मेंस कांग्रेस के अनुसार कार्यालय नहीं होने से कर्मचारियों की समस्या पर पर वार्ता नहीं हो पा रही है। मालूम होगी रेलवे मेंस कांग्रेस के साथ ओबीसी कर्मचारी संघ और एससी एसटी एसोसिएशन का कार्यालय भी स्टेशन विकास योजना से तोड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.