मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- सिटी कलर्जी फैलोशिप के तत्वावधान में पारकर इंटर कालेज से सोमवार को 'यीशु मसीह पुनरुत्थान यात्रा' निकाली गई। इसमें सिटी कलर्जी फैलोशिप के आह्वान पर शहर के सभी चर्चों की झांकियां शामिल रहीं। कुछ अपने चर्च से झांकी लाए तो कुछ ने कालेज में ही झांकियां तैयार कीं। इन सभी में प्रभु यीशु पर किये गए जुल्म और प्रभु द्वारा मानवता के कल्याण के लिए किये गए कार्यों को दर्शाया गया। महिलाओं ने गीत गाए तो डीजे से प्रभु की भक्ति के गीत गूंजते रहे। क्रूस लेकर चलते प्रभु यीशु की झांकी ने सभी को आकर्षित किया। फैलोशिप के बैनर के साथ आगे बढ़े जुलूस में बैनर के पीछे पादरी गण लोगों को अभिवादन स्वीकार करते चलते रहे। इनके पीछे ऊंट रहे। साथ चल रहे चारे डीजे से प्रभु यीशु पर आधारित गीत गूंजते रहे। पांच झांकियों ने प्रभु यीशु पर किये गए जुल्म और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.