उज्जैन, मार्च 21 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक छात्र को दूसरे के बिस्तर पर सोने की बात पर शिक्षक ने ऐसी सजा दी कि रूह कांप गई, शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से डंडे से पीटा। जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद चिंतामणि पुलिस ने संज्ञान लिया और संस्थान पर पहुंची यहां प्रबंधक से चर्चा करने के बाद विधि संवत कार्रवाई करने की बात कही वहीं दूसरी ओर संस्थान ने भी एक जांच कमेटी बनाई है। मामले को लेकर संस्थान प्रबंधन से चर्चा करनी चाही तो उनसे चर्चा नही हो पाई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान उसी कमरे में मौजूद किसी व्यक्ति ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया है और शनिवार को वायरल कर दिया है। वीडियो भारत सरकार के अधीन संचालित आवासीय संस्थान महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या का बताया जा रहा। यह भी पढ़ें- उज्जैन के भ...