नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। कहीं पेट्रोल का भाव दोगुना हुआ है तो कहीं डीजल के रेट ढाई गुने हो गए हैं। क्योंकि, ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें अभी भी 111 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं। युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं। इसका असर दुनिया भर के देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट पर पड़ रहा है। पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में 393 रुपये लीटर है जबकि, सबसे सस्ता लीबिया में 2.73 रुपये लीटर। अगर भारत और उसके पड़ोसी देशों की बात करें तो भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो इंडिया में अभी राहत है। यहां पेट्रोल का औसत प्राइस 101 रुपये लीट है। भूटान में पेट्रोल 102.78 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में ...