वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, संवाद। क्रूज निर्माण के नाम पर चार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी में लंका थाने में केरल की एक कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गंगा में संचालित अलकनंदा क्रूज के मालिक ने तीन क्रूज का आर्डर दिया था, जिसके एवज में पैसे लिये गए। आरोप है कि तय समय के बाद भी न पैसा मिला, ना ही क्रूज तैयार किया गया। रविदास घाट निवासी विवेक मालवीय की कंपनी अलकनंदा क्रूजलाइन लिमिटेड है। इनकी ओर से कोच्ची (केरल) की नवाल्ट सोलर ऐंड इलेक्ट्रिक बोट्स प्रा.लि. के निदेशक संदिथ थनदाशेरी एवं रमिथा मधु को तीन क्रूज के लिए पहली अगस्त 2022 को ऑर्डर दिया गया था। यह भी पढ़ें- क्रूज निर्माण के नाम पर चार करोड़ की धोखाधड़ी तीन क्रूज की कीमत 5.06 करोड़ थी। ऑर्डर कन्फर्म करने के लिए एडवांस के रूप में एक करोड़ 52 लाख 80 हजार रुपये 2 अगस्त 2022 को दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.