क्रूजर पशु से टकराकर पलटी, चालक की मौत
वाराणसी, अगस्त 18 -- चौबेपुर, संवाददाता। वाराणसी-गोरखपुर एनएच-31 पर बहादुरपुर गांव के पास सीएनजी पंप के समीप मंगलवार की भोर करीब ढाई बजे एक क्रूजर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में क्रूजर चालक की मौत हो गई। क्रूजर वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रही थी तभी बहादुरपुर गांव के पास अचानक किसी जानवर के सामने आ जाने से वाहन उससे टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक अशोक कुमार (45) निवासी दीनापुर, चिरईगांव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को एंबुलेंस से नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.