क्रुणाल पांड्या को पड़े 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दिन में दिखाए तारे
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस मैच में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया निर्धारित 6 ओवर में 88 रन ही बोर्ड पर लगा पाई, जिसमें से 11 गेंदों पर 40 रन तो अकेले शशांक सिंह ने बनाए। सलामी बल्लेबाज नीतिश राणा संघर्ष करते हुए नजर आए, जबकि राहुल तेवतिया और क्रुणाल पांड्या गोल्डन डक पर आउट हुए। टूर्नामेंट के हिसाब से यह स्कोर इतना छोटा था कि पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 23 गेंदों में ही इसे चेज कर डाला। जी हां, पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने तो क्रुणाल पांड्या के पहले ओवर में ही 5 गेंदों पर बैक टू बैक 5 छक्के लगा दिए। उन्होंने 8 गेंदों पर 35 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 1 चौका और 5 छक्के शामिल थे। उनके अलावा ख्वाजा नफय ने 12 गेंदों पर 41 रन बनाए। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.