क्रुणाल पांड्या का ये जख्म बयां कर रहा है उनकी जांबाज पारी की दास्तां, हर कोई कर रहा सलाम
नई दिल्ली, मई 11 -- आईपीएल 2026 के रायपुर में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भुवनेश्वर कुमार को मिला। उन्होंने शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ आखिरी ओवर में एक छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन इस मैच में शायद आरसीबी की ओर से असली हीरो ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या थे, जो एक जांबाज की तरह मैदान पर टीम के लिए डटे रहे। इस दौरान उन्होंने क्रैम्प्स का सामना किया, जो सभी ने देखा, लेकिन एक और दर्द उनको इस पारी में मिला था, जिसका जिक्र उन्होंने मैच के बाद किया। दरअसल, क्रुणाल पांड्या के पेट पर एक बड़ा सा दाग दिख रहा है, जो कि जमीन पर रगड़ खाने का घाव है। जाहिर तौर पर यह घाव उन्हें मैदान पर लगा, जब शायद वे फील्डिंग कर रहे थे या फिर रन दौड़ रहे थे। अक्सर ऐसा घाव पिच पर ही मिलता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.