बरेली, जून 8 -- आंवला। नगर में क्रीड़ा भारती द्वारा रविवार को स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई। सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुई रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली का उद्देश्य नागरिकों को अच्छी सेहत, ईंधन की बचत और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए साइकिल के अधिकाधिक उपयोग को प्रेरित करना था। इस मौके पर रिटायर्ड शिक्षक जयगोविंद सिंह, जिला मंत्री योगेश माहेश्वरी, संजय, प्रहलाद, सुधांशु गुप्ता, विकास आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- साइकिल रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ रहने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- खेल--साइकिल से दिया फिटनेस का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...