मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। डीसीएसकेपीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा विगत 10, 11 एवं 13 फरवरी को बनारसी लाल मेमोरियल क्रीड़ा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके अंतर्गत शतरंज, टेबल टेनिस, खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी आदि खेल का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान समारोह शनिवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के सदस्य कृष्ण कुमार खंडेलवाल एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सर्वेश पांडे ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। शतरंज प्रतियोगिता में भरत प्रथम, उदय गुप्ता द्वितीय, विशाल कुमार पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं महिला वर्ग में दीप्ति चौबे प्रथम, स्नेह अग्रवाल द्वितीय प्रेम ज्योति तृतीय थी। टेबल टेनिस में पुरुष वर्ग में दिवाकर यादव प्रथम, अरु...