अल्मोड़ा, अप्रैल 7 -- भिकियासैंण। पीजी कॉलेज में दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह शुरू हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ विपिन कुमार सिंह ने किया। पहले दिन मंगलवार को इंडोर खेल हुए। कैरम पुरुष वर्ग में योगेश बिष्ट प्रथम रहे। महिला वर्ग में सान्या ने बाजी मारी। शतरंज पुरुष वर्ग में सुमित बिष्ट, महिला में सिमरन पहली रही। टेबल टेनिस के महिला वर्ग में सपना, पुरुष में सुमित बिष्ट अव्वल रहे। यहां प्राचार्य प्रो शर्मिला सक्सेना, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राजीव कुमार, डॉ सुभाष चंद्र, डॉ परितोष उप्रेती, डॉ इला बिष्ट, हेम कबडवाल, योगेश भट्ट, डॉ कौशल अग्रवाल, अजय पाण्डेय थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.