क्रीड़ा संकुल में युवकों का उपद्रव, खिलाड़ियों से मारपीट
वाराणसी, अगस्त 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बड़ालालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बड़ी संख्या में पहुंचे युवकों ने खिलाड़ियों के साथ मारपीट कर ली और परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि बिना प्रवेश कार्ड के अंदर आने से रोके जाने और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के उपयोग से मना करने पर युवक आक्रोशित हो गए। आरएसओ नवीन सिंह के अनुसार, पहले युवकों की खिलाड़ियों और कर्मचारियों से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद उपद्रवियों ने क्रीड़ा संकुल परिसर में रखे हर्डल, हॉस्टल के टीवी, फर्नीचर तथा अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में दहशत फैल गई।बताया कि करीब चार से पांच सौ युवक एक साथ परिसर में घुस आए और उत्पात मचाया। उपद्रव के दौरान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.