बदायूं, अप्रैल 12 -- दमयंती राज आनंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 22वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित इस खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंततः शानदार प्रदर्शन के आधार पर विशाल सिंह और अनुष्का चौधरी चैंपियन घोषित किए गए। प्रतियोगिता के दौरान दौड़, डिस्क थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला प्रक्षेपण जैसी स्पर्धाओं में कड़ा मुकाबला देखा गया। छात्र वर्ग में विशाल सिंह ने 17 अंक अर्जित कर चैंपियनशिप जीती, जबकि छात्राओं में अनुष्का चौधरी 15 अंकों के साथ अव्वल रहीं। प्रथम दिन उनौला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निशी अवस्थी मुख्य अतिथि रहीं, साथ ही ममता अग्रवाल और अबरार अहमद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समापन समारोह में ज्ञानेश भिल्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.