क्रीड़ा भारती व पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने निकाली जागरूकता रैली
पीलीभीत, जून 8 -- पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार सुबह क्रीड़ा भारती पीलीभीत और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में करीब 60 लोगों ने भाग लिया। साइकिल यात्रा का शुभारंभ सुबह गांधी स्टेडियम से नगर पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा गांधी स्टेडियम से शुरू होकर गौहनिया चौराहा, शुगर फैक्ट्री, रेलवे स्टेशन, छतरी चौराहा, मधुबन कॉलोनी और सुनगढ़ी थाना होते हुए पुनः गांधी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। पालिकाध्यक्ष के अलावा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष केपी वर्मा ने कहा कि साइकिल के नियमित उपयोग से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम की जा सकती है। यह भी पढ़ें- संडेज ऑन साइकिल" अभियान के तहत निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.