बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं, संवाददाता। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय के 21वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के प्रथम दिन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में शीलम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई। वहीं, डिस्कस थ्रो और गोला फेंक प्रतियोगिता में उपासना ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि लंबी कूद में धनुष्का चौहान विजेता रहीं। महाविद्यालय में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार चौहान एवं विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलित कर किया। प्रथम दिवस आयोजित खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शीलम और विपिन ने 400 मीटर, 800 मीटर और 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.