महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पीएम श्री विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्टेडियम महराजगंज में हुआ । इसमें परतावल ब्लॉक की टीम विजेता रही। वहीं सदर ब्लॉक की टीम प्रथम उपविजेता तथा निचलौल ने द्वितीय उपविजेता का खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया गया। जनपद के 12 ब्लॉक के सभी पीएम श्री विद्यालयों के करीब 500 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शिवम परतावल तथा बालिका वर्ग में रंजना लक्ष्मीपुर व्यक्तिगत चैंपियन बने। कबड्डी में मिठौरा ने प्रथम और निचलौल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो खो में सिसवा ने प्रथम और निचलौल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में सदर और निचलौल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।एथलेटिक्स में 100...