फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- खागा। नगर स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी एवं निशानेबाजी प्रतियोगिता में खागा ने बाजी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का अगला चरण अब सात नवंबर को आयोजित किया जाएगा। रविवार को कबड्डी व निशानेबाजी प्रतियोगिता में बाल मंदिर संस्थान के 25 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी और निशानेबाजी प्रतियोगिता में छात्रों ने जमकर अपना जलवा बिखेरा। संस्थान की सभी प्रतियोगिताएं खागा शाखा में संपन्न हुई। जिसमें कबड्डी में शाखा खागा प्रथम, बकेवर शाखा द्वितीय और रघुवंशपुरम शाखा तृतीय स्थान में रही। इसके अलावा निशानेबाजी में ऑल ओवर 74 फीसदी अंक पाकर शिवपुरम प्रथम स्थान में 70 प्रतिशत अंक पाकर खागा द्वितीय स्थान में और 62 प्रतिशत अंक पाकर गंगानगर शाखा तृती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.