बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता महुआ ब्लाक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बरईमानपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटेरिया ने दीप जलाकर किया। आगंतुकों का माल्यार्पण व बैज अलंकरण किया के बाद हनुमान चालीसा में नृत्य नाटिका का मनमोहन प्रदर्शन बच्चों ने किया। एकांकी नाटक, लोकनाट्य, मेहंदी प्रतियोगिता, योग, कबड्डी, जिमनास्टिक, दौड़, लंबी कूद, आदि प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को अध्यक्ष व खंड शिक्षाधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान अर्चना शर्मा, पुनीता, संध्या, सत्येंद्र, उमा, संगीता, पूजा, रोहित आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...