सिद्धार्थ, अगस्त 9 -- सिद्धार्थनगर। खेल एवं खिलाड़ियों की राष्ट्रीय संस्था क्रीड़ा भारती की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा इस वर्ष छह सितंबर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे के बीच किसी भी समय मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से दी जा सकेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 31 अगस्त तक पंजीकरण करा सकेंगे। यह जानकारी क्रीड़ा भारती सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा का पंजीकरण, परीक्षा और परिणाम पूरी तरह ऑनलाइन होगा। पंजीकरण के लिए क्रीड़ा भारती की वेबसाइट www.kreedabharti.org पर संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...