क्रीड़ा छात्रावास प्रवेश के लिए स्टेडियम में ट्रायल संपन्न
मेरठ, मार्च 30 -- क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत जिला व मंडल स्तर पर आयोजित ट्रायल सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हो गए। अंतिम दिन एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बताया कि सोमवार को बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स के ट्रायल निर्धारित थे, लेकिन केवल एथलेटिक्स में ही खिलाड़ियों की भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान मेरठ और बुलंदशहर जनपद से कुल नौ खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया।उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। वहां से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 15 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जाएगा। इसी शिविर के आधार पर क्रीड़ा छात्रावास मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.