कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। खेल निदेशालय उप्र वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिला और मंडल स्तर पर ट्रायल व चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें जिला स्तरीय 23 मार्च और मंडल स्तरीय 27 मार्च को ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम में संपन्न होंगे। जिला और मंडल स्तर पर जिमनास्टिक और तैराकी का ट्रायल होगा। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल खेलों के लिए बालक और बालिकाओं का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। क्षेत्रीय उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने बताया कि जिलास्तर के ट्रायल अधिकांश खेलों के लिए 23 से 26 मार्च के बीच आयोजित होंगे। जबकि मंडल स्तर के चयन 27 से 30 मार्च के बीच होंगे। चयनित खिलाड़ी आगे राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.