मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता रेलवे की टिकट बुकिंग प्रणाली नए साल में अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी। इसके लिए रेलवे का सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) नये सॉफ्टवेयर और नेटवर्क पर काम कर रहा है। इससे टिकट की बुकिंग तेज होगी। साथ ही अवैध साफ्टवेयर से टिकट की ऑनलाइन बुकिंग बंद हो सकेगी। इसका लाभ यात्रियों के साथ-साथ रेलवे को भी होगा। आम यात्रियों को समय पर टिकट मिलेगी और रेलवे को राजस्व का फायदा होगा। दरअसल, क्रिस अपने मदर एप को अपग्रेड कर रहा है। इसके लिए 1995 में बने ओपेन वीएमएस में अगले साल व्यापक बदलाव करने जा रहा है। क्रिस अवैध साफ्टवेयर से ई-टिकटिंग को रोकने के लिए अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगा। ई-टिकटिंग के आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य बनाया जाएगा। मालूम हो कि हाल के दिनों में दरभंगा जंक्शन पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.