हापुड़, मई 1 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर के ठंडी सड़क पर स्थित क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष का परिणाम आशा के अनुरूप रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- संत ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों का 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कक्षा 12वीं के परिणाम कक्षा 12वीं में दीक्षांत रवि ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इज़्मा अंजुम ने 94.75 प्रतिशत तथा ओम अग्रवाल ने 93.25 जबकि ओजस्वी गौतम ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।इसी प्रकार कक्षा 10वीं में अनुष्का ठाकुर ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सुभवन सिंह ने 95.4 प्रतिशत तथा पर्व बंसल ने 94 प...