रांची, मार्च 7 -- रांची। ऑल इंडिया क्रिस्टेन माइनॉरिटी फ्रंट की बैठक का आयोजन नया टोली अमृत पीएच चर्च में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कुलभूषण डुंगडुंग ने की। इसमें प्रदेश और जिला समिति का विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही फोन फोन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को बैठक की जानकारी दी गई। साथ में नया पद अधिकार को शामिल करने, और क्रिश्चियन और आदिवासी मुद्दों ईस्टर और गुड फ्राइडे को लेकर विचार विमर्श हुआ। प्रदेश के प्रदेश राजकुमार नागवंशी, महिला मोर्चा की अंशु लकड़ा, कुमुदिनी प्रभावती मिंज, संदीप धान, मनोरंजन दास आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...