क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने FIFA World Cup में बनाया वो जादुई रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना है लगभग नामुमिन
नई दिल्ली, जून 24 -- FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू मंगलवार 23 जून को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सिर चढ़कर बोला। पुर्तगाल के इस 41 वर्षीय खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन उज्बेकिस्तान के खिलाफ किया। एक नहीं, बल्कि दो गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागे और वह दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए, जिन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि छह विश्व कप में कम से कम एक गोल दागा है। इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग नामुमकिन है, क्योंकि इसके लिए 7 वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी को कम से कम एक-एक गोल करना पड़ेगा। उन्होंने अपने पैरों का कमाल एक बार फिर दिखाया और ह्यूस्टन में खचाखच भरे स्टेडियम में फैंस को दिन बनाया। पुर्तगाल की फुटबॉल टीम ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से बुरी तरह हराकर मौजूदा विश्व कप में पहली जीत दर्ज की। टीम ग्रुप के की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.