क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, नॉकआउट गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप में उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागा। 68वें मिनट में किए गए इस गोल के साथ रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट में गोल करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो के इस गोल के दम पर पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। 41 साल और 147 दिन की उम्र में, रोनाल्डो 40 साल की उम्र के बाद FIFA वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी भी बन गए।रोनाल्डो ने तोड़ा पेपे का रिकॉर्ड FIFA वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का पिछला रिकॉर्ड पुर्तगाल के पूर्व डिफेंडर पेपे के नाम था। पेपे 39 साल और 283 दिन के थे, जब उन्होंने 6 दिसंबर, 2022...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.