नई दिल्ली, जून 24 -- FIFA World Cup 2026 में मंगलवार 23 जून की रात पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए शानदार रहे। पहले मैच में फ्लॉप रहने वाले रोनाल्डो ने अगले ही मैच में दिखा दिया कि वे ऐसे ही गॉट यानी गेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम प्लेयर नहीं हैं। इस महान फुटबॉलर ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में डबल गोल करके एक नया इतिहास लिख दिया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब एक फीफा वर्ल्ड कप मैच में मल्टी गोल करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं और लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुर्तगाल ने ग्रुप के के मैच में उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दागे। ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दर्शकों के मुंह से सिर्फ रोनाल्डो-रोनाल्डो की धुन सुनाई दी। रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पुर्...