नई दिल्ली, जून 11 -- फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर अपने पैर का जादू दिखाने के लिए तैयार है। दुनियाभर की तमाम ट्रॉफी जीत चुके रोनाल्डो अभी तक विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। लेकिन इस बार 41 साल की उम्र में वह इस सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे और इस बार पुर्तगाल को चैंपियन बनाकर अपने करियर को नई उड़ान देना चाहेंगे। वह टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह छठवीं बार फुटबॉल विश्व कप में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। यहां हम आपको रोनाल्डो के करियर से जुड़ी कई अहम जानकारी बताने जा रहे हैं।रोनाल्डो का कैसा रहा शुरुआत करियर फुटबॉल इतिहास के सबसे महान और लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म 5 फरवरी 1985 को पुर्तगाल में हुआ। उनका परिवार काफ...