पलामू, जनवरी 24 -- मेदीनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्थापना दिवस सह सरस्वती पूजा महोत्सव और नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आरपीएम शैक्षणिक संस्था के निदेशक विनोद कुमार मिश्र, विद्यालय की प्राचार्या संगीता सिंह एवं सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत गान एवं मां सरस्वती की वंदना कर बच्चों ने सबका मन मोह लिया। निदेशक ने कहा कि आज मां सरस्वती का दिन है। देश के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मां सरस्वती की आराधना का दिन है। आज का दिन काफी शुभ है। देश की आजादी में शुभ नेता जी के योगदान और कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक तनीषा सिंह, रानी सिंह, चांदनी, प्रीति ,मुकेश सिंह ,दिलीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.