धनबाद, जून 22 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शानदार योग समारोह का आयोजन किया गया। संचालन लालजी त्रिपाठी तथा योग प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व विद्यालय की योग प्रशिक्षिका रंजिता कुमारी ने किया। कार्यक्रम का शुभांरभ निदेशक ईसा शमीम, प्राचार्या, क्रीड़ा भारती मातृशक्ति प्रमुख शकुंतला मिश्रा, मुकुल पांडेय, अनुराग प्रदीप तथा डॉ. आरके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतिमा पंडित ने "तेरा शुक्रिया" भावपूर्ण प्रार्थना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया। अतिथियों ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। निदेशक श्री शमीम ने अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रिजली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय योग सत्र ...