सिमडेगा, दिसम्बर 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक रविवार को कृषि कार्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता विनोद बिहारी दास ने की। बैठक में विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कई विभाग में कर्मचारियों, अनुबंध कर्मियों, दैनिक वेतनभोगी, सफाई कर्मियों को मानदेय और वेतन का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। बैठक के माध्यम से सभी कर्मियों का मानदेय एवं वेतन भुगतान क्रिसमस से पूर्व करने की मांग की गई। इसके अलावे बैठक में केंद्र सरकार के कर्मियो की तरह राज्य सरकार से भी वेतनमान एवं अन्य सुविधा लागू करने की मांग की गई। जिला सचिव ने सभी अनुबंध कर्मियों की सेवा भी स्थायी करने की मांग सरकार से की। बैठक को उत्तम कुमार प्रसाद, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.