पिथौरागढ़, दिसम्बर 11 -- सीमांत में क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में खासा उत्साह है। देर रात तक जगह-जगह घरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हो रही है। नगर की दुकानें भी क्रिसमस पर्व के लिए सज गई है। जनपद में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के साथ ही अन्य धर्मो के लोग भी इस पर्व को बड़े उत्साह से मनाते है। वैसे तो क्रिसमस 25 दिसंबर को होता है, लेकिन ईसाई समुदाय के लोग इस पर्व को 15 से 20 दिन पहले से ही मनाना शुरू कर देते है। चंडाक के इंद्रनील सिंह संजू बताते है कि क्रिसमस से पूर्व ही घरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है। चर्च के सदस्य घर-घर पहुंचकर प्रभु की इबादत करते है। इस दौरान प्रभु के वचनों को पढ़ा जाता है। साथ ही वाद्ययंत्रों के साथ प्रभु की महिमा में कैरोल सांग गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.