लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता क्रिसमस व नव वर्ष के चलते शराब की दुकानें देर तक खुलेंगी। क्रिसमस के चलते 24 व 25 दिसंबर और नव वर्ष पर 30 व 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक दुकानें खुलेंगी। अभी तक सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही यह खुलती हैं। ऐसे में एक घंटे का समय बढ़ाया गया है। आबकारी आयुक्त डा. आदर्श सिंह ने फुटकर दुकानों को खोले जाने का समय बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल क्रिसमस व नव वर्ष पर शराब की दुकानें देर तक खोले जाने के निर्देश सभी जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.