रांची, दिसम्बर 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। जीईएल चर्च सेंट्रल काउंसिल ऑफिस, रांची में शनिवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा ने क्रिसमस का संदेश देते हुए कहा कि यह पर्व केवल मसीहियों के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त मानव जाति के लिए है। उन्होंने कहा कि यीशु का जन्म जिन परिस्थितियों में हुआ, वह साधारण नहीं था। उनका अवतरण मानव और ईश्वर के बीच संबंध स्थापित करने के लिए हुआ था। मॉडरेटर ने जोर देकर कहा कि क्रिसमस प्रेम, सेवा और शांति का प्रतीक है। हमें उनके प्रेम का अनुसरण करना चाहिए क्योंकि प्रेम के माध्यम से ही समाज को जोड़ा जा सकता है। उन्होंने वर्तमान समय में येसु की शिक्षाओं को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हम सबको कृतज्ञ भाव से प्रभु के समीप आना चाहिए और अपना हृदय रूपी भेंट उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.