रुडकी, दिसम्बर 25 -- रुड़की, संवाददाता। क्रिसमस के पावन पर्व पर गुरुवार को शहर में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर शहर के चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार देररात से ही चर्चों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जहां मध्यरात्रि विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सिविल लाइंस, आईआईटी क्षेत्र तथा सोलानीपुरम स्थित चर्चों में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोग भी पहुंचे और प्रभु यीशु के संदेश प्रेम, शांति और भाईचारे को आत्मसात करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.