वाराणसी, दिसम्बर 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नदेसर स्थित चर्च में क्रिसमस मेला के मद्देनजर गुरुवार से मेला समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है। इस दौरान वाहन लेकर छावनी क्षेत्र में जाने से बचें। यह डायवर्जन गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अंधरापुल से नदेसर होकर जाने वाले बड़े वाहनों, बसों को इंडिया होटल चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अंधरापुल से सीधे चौकाघाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इंडिया होटल चौराहा से मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहे तक नो वेहिकल जोन रहेगा। इंडिया होटल चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मोटर ट्रेनिंग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ये सभी वाहन इंडिया होटल चौराहा से मिंट हाउस तिराहा से गंतव्य को जा सकेंगे। मोटर ट्रेनिंग तिराहा से वाहन इंडिया ह...