नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्रिसमस के मौके पर गुरुवार को कई प्रमुख चर्च में सुबह प्रार्थना होगी। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गोल डाकखाना, कश्मीरी गेट, खान मार्केट आदि जगहों पर चर्च के आसपास यातायात प्रभावित रह सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। क्रिसमस के मौके पर सबसे अधिक लोग गोल डाकखाना एवं कश्मीरी गेट स्थित चर्च पहुंचते हैं। इसके अलावा गुरुवार को बंगला साहिब गुरुद्वारे में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इस वजह से सुबह के समय गोल डाकखाना, कनॉट प्लेस, अशोक रोड, पंडित पंत मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग आदि पर यातायात प्रभावित रह सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है क...