रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ईसाई समुदाय का पवित्र पर्व क्रिसमस बुधवार देर रात श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। जैसे ही रात बारह बजे का समय हुआ, चर्चों में घंटियां बजीं और प्रभु यीशु के जन्म की खुशखबरी के साथ जन्मोत्सव की विधिवत शुरुआत हुई। आदर्श कॉलोनी, गंगापुर रोड, मॉडल कॉलोनी व सिंह कॉलोनी स्थित चर्चों में बड़ी संख्या में विश्वासी परिवार सहित पहुंचे। चर्चों को आकर्षक रोशनी, सितारों, मोमबत्तियों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया था। प्रार्थना सभाओं में प्रभु यीशु के प्रेम, करुणा और क्षमा के संदेश को स्मरण करते हुए समाज में शांति और भाईचारे की कामना की गई। देर रात तक चर्च परिसरों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.