बागपत, दिसम्बर 21 -- क्रिसमस को लेकर चर्च से बाजार तक में रौनक है। मार्केट विभिन्न प्रकार के तोहफों से सज गई हैं। इतना ही नहीं सराफा बाजार में सोने-चांदी के प्रभु यीशु के लॉकेट ग्राहकों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। गिफ्ट के लिए चांदी के चर्च, सांता फोटो फ्रेम काफी बिक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चर्च को रंग-रोगन कर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 25 दिसम्बर को प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया जाएगा। चर्च और घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर सराफा बाजार भी सज धज कर तैयार हैं। फोटो फ्रेम 800 से लेकर 1500 रुपये तक है। सोने के लॉकेट 15 हजार से 1.50 लाख तक हैं। इसके अलावा चांदी के क्रिसमस ट्री की मांग बहुत है। 2500 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक उपलब्ध है। इसके अलावा सेंटा क्लॉज की ड्रेस, मुखोटे स्टिकर, क्रिसमस ट्री सजाने के अन्य सामान भी गिफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.