प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। क्रिसमस जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है शहर के गिरजाघरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। गिरजाघरों को बहुरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। प्रभु यीशु के गीतों के साथ ही मोमबत्ती जलाने का क्रम पिछले कई दिनों से जारी है। इस क्रम में सोमवार को वुमेंस फेलोशिप क्रिश्चियन सर्विस (डब्ल्यूएफसीएस) की महिला शाखा की ओर से पत्थर गिरजाघर में क्रिसमस ट्री समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चर्च प्रेसिबिटर इंचार्ज डॉ. विनीता इसुबियस ने किया। इस मौके पर डॉ. विनीता इसुबियस कहा कि यह आयोजन क्रिसमस की खुशियां बांटने के साथ-साथ सामुदायिक एकता और सेवा भाव को मजबूत करने का प्रतीक है। उन्होंने डब्ल्यूएफसीएस महिला शाखा की सक्रिय भूमिका की सराहना की। मुख्य अतिथि बिशप दान ने कहा कि प्रभु यीशु का जीवन हमें प्रेम, एकता औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.