साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- बोरियो। प्रखंड में क्रिसमस की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैI प्रखंड के पथरा मिशन, चालधोवा मिशन, कदमा मिशन को सजाया-संवारा गया है। मुख्य कार्यक्रम कदमा मिशन में होगा। 24 दिसम्बर की आधी रात को ईसाई समुदाय के लोगों का गेदरिंग होगा। पथरा मिशन में स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मिशन के फादर फादर दिलीप टुडू के अगुवाई में 25 दिसम्बर को पथरा मिशन में मिस्सा पूजा का आयोजन होगा। जिसमें काफी संख्या में स्त्री, पुरुष एवं बच्चे शामिल होंगेI उधर क्रिसमस को लेकर प्रखंड के बाजारों में रौनक देखी जा रही हैं। लोग बाजार से रंग-बिरंगे लाइट, क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगे मोमबत्ती, रोलेक्स झालर, सांता क्लॉज के ड्रेस, टोपी, घरों के सजाने के समान, केक समेत अन्य सामग्री खरीद रहें हैं। सर्दी के बावजूद लोग खरीद दारी कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.