बगहा, दिसम्बर 25 -- बेतिया,हमारे संवाददाता। क्रिसमस मनाने के लिए नगर स्थित महागिरिजाघर में गुरुवार की सुबह दो बार विशेष पूजा अर्चना की गयी। धर्माध्यक्ष सहित अन्य पुरोहित गण और ईसाई समुदाय के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रभु यीशु के जन्म की खबर सुनते ही गिरजाघरों में रात में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। रात के 11 बजते ही क्रिश्चन क्वार्टर स्थित महागिरिजाघर नेटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी की घंटियां बजने लगी। बारह बजते ही मेरी क्रिसमस की ध्वनि से पूरा माहौल गूंज उठा। बिशप ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को क्रिसमस का महत्व के बारे में बताया। उन्होंने अपने संबेाधत में यह कहा कि प्यार और त्याग का दूसरा नाम क्रिसमस है। क्रिसमस के अवसर पर गिरिजाघर की आकर्षक सजावटी की गयी थी। श्रद्धालु इससे भावविभोर रहे थे। यीशु के जन्म पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.